मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश मथुरा राजीव भारती के निर्देशानुसार आज दिनांक 04.8.2022 को जिला कलेट्रेट सभागार, मथुरा मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या रामसखी कठेरिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनिका वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा गई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व आशा बहुएं उपस्थित रहीं।
आगन्तुक अतिथियों का स्वागत-सत्कार जिला प्रोवेशन अधिकारी व पिछणा वर्ग अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया।
पराविधिक स्वयं सेवक राहुल अग्रवाल द्वारा धारा 498A पर महिलाओं को जानकारी दी गई। पराविधिक स्वयंसेवक श्वेता गोस्वामी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए।
उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर व तहसीलदार सदर ने महिलाओं को तहसील से मिलने बाली योजनाओं की जानकारी दी। नगर मजिस्ट्रेट मथुरा ने राजस्व पर विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदस्य राज्य महिला आयोग रामसखी कठेरिया ने राज्य महिला आयोग कैसे पीड़ित की सहायता कर सकता है की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा सोनिका वर्मा ने महिला उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा के साथ साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य वताये।
स्थाई लोक अदालत मथुरा की सदस्य प्रतिभा शर्मा ने संचालन करते हुए पोक्सो कानून व स्थाई लोक अदालत पर विचार व्यक्त किए।
धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रोवेशन अधिकारी मथुरा अनुराग श्याम रस्तोगी द्वारा किया गया।
Comments