हाथरस। 12 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में दिनांक 12.04.2022 से 14.04.2022 तक आयोजित होने वाली आगरा जोन आगरा की 13वीं अंतर्जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता वर्ष-2022 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी अपराध/चुनाव रूचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय शैलेन्द्र कुमार बाजपेई, क्षेत्राधिकारी लाइन डा0 आनन्द कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण व विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागी गण मौजूद रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक का स्वागत क्षेत्राधिकारी लाइन्स डा0 आनन्द कुमार द्वारा स्वागत रोजेट लगाकर किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न टीमों के कमान्डर, कैप्टन व प्रतिभागीगणों से उनका परिचय लिया गया। इसके उपरान्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगियों को 13वीं अंतर्जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई गयी। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग ले रहे पुलिस कर्मियों को संबोधित किया तथा प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे पुलिस जवानों की हौसला अफजाई करते हुए खेल को खेल की भावना के साथ खेलने का आवाहन किया और कहा कि खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा एवं एकता बढती है तथा खेलों से शरीर शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनता है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा गुब्बारों को हवा में छोड़ कर इस 03 दिवसीय ज़ोनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
13वी अन्तर्जनपदीय आगरा जोन पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता वर्ष 2022 में आगरा जोन के जनपद अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, मथुरा, आगरा, हाथरस की कुल 08 पुरुष/महिला टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है । 13वीं अंतर्जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड पुरूष, 800 मीटर दौड महिला, 100 मीटर दौड पुरूष/महिला, ऊंची कूद पुरूष/महिला, 1500 मीटर दौड पुरूष, पोल वाल्ट पुरूष/महिला, पोल वाल्ट पुरूष, लम्बी कूद महिला, गोला फेंक पुरूष, चक्का फेंक महिला, 1500 मीटर दौड महिला, 200 मीटर दौड महिला, 100 मीटर दौड पुरूष, लम्बी कूद पुरूष, 10000 मीटर दौड पुरूष/महिला, 110 मीटर बाधा दौड पुरूष, 110 मीटर बाधा दौड पुरूष/महिला, 200 मीटर दौड पुरूष/महिला, डिस्क थ्रो पुरूष, 400 मीटर दौड पुरूष/महिला, 400 मीटर दौड पुरूष, लम्बी कूद पुरूष, 400 मीटर बाधा दौड पुरूष/महिला, गोला फेंक पुरूष, भाला फेंक पुरूष, 4X400 मीटर रिले दौड पुरूष, 5000 मीटर दौड पुरूष/महिला, 4X400 मीटर रिले दौड महिला, त्रिकूद महिला, 200 मीटर दौड पुरूष, भाला फेंक महिला, मैराथन दौड 42 कि0मी0 पुरूष, 20 कि0मी0 वॉक चाल पुरूष, 20 कि0मी0 वॉक चाल महिला, त्रिकूद पुरूष, 400 मीटर बाधा दौड पुरूष/महिला, 400 मीटर दौड महिला, हैमर थ्रो पुरूष/महिला, 100 मीटर दौड महिला, 3000 मीटर स्टेपल चेस्ट पुरूष/महिला, 4X100 मीटर रिले दौड महिला, 4X100 मीटर रिले दौड पुरूष आदि प्रतियोगिताओं का आजोयन किया जाएगा ।
इसी क्रम में 13वी अन्तर्जनपदीय आगरा जोन पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता वर्ष 2022 में आज दिनांक 12.04.2022 को उद्घाटन के उपरान्त आयोजित खेलों में आगरा जोन के जनपद अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, मथुरा, आगरा, हाथरस की टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विजयी प्रतियोगियों का परिणाम निम्नवत है ।
800 मीटर दौड (महिला) में प्रथम स्थान महिला का0 अर्चना (अलीगढ़), द्वितीय स्थान म0का0 सरिता (मैनपुरी), तृतीय स्थान म0का0 मेनिका (मैनपुरी) ने प्राप्त किया ।
800 मीटर दौड (पुरूष) प्रथम स्थान का0 विश्ववीर (अलीगढ़), द्वितीय स्थान का0 रवि कुमार (मैनपुरी), तृतीय स्थान का0 गजेन्द्र सिंह (हाथरस) ने प्राप्त किया ।
100 मीटर दौड (महिला) – प्रथम स्थान म0का0 सरला (अलीगढ़), द्वितीय स्थान म0का0 विजेता (मैनपुरी), तृतीय स्थान म0का0 काजल (मैनपुरी) ने प्राप्त किया ।
गोला फेंक (पुरूष) – प्रथम स्थान का0 विपेन्द्र (मैनपुरी), द्वितीय स्थान का0 प्रदीप (फिरोजाबाद), तृतीय स्थान का0 मनोज (अलीगढ़) ने प्राप्त किया ।
गोला फेंक (महिला) – प्रथम स्थान म0का0 प्रियंका (मैनपुरी), द्वितीय स्थान म0का0 राधा (हाथरस), तृतीय स्थान म0का0 मोनिका (अलीगढ़) ने प्राप्त किया ।
चक्का फेंक (पुरूष) – प्रथम स्थान का0 ललित (हाथरस), द्वितीय स्थान का0 विपिन (मैनपुरी), तृतीय स्थान का0 अभिजीत (आगरा) ने प्राप्त किया ।
चक्का फेंक (महिला) – प्रथम स्थान म0का0 मोनिका (अलीगढ़), द्वितीय स्थान म0का0 प्रियंका (मैनपुरी), तृतीय स्थान म0का0 प्रविता (अलीगढ़) ने प्राप्त किया ।
Comments