हाथरस:15 फरवरी 2022 को संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य नेतृत्व ने प्रेस वार्ता के दौरान मतदाताओं से विश्वासघाती भाजपा को चुनाव में सजा देने की अपील की।
संयुक्त किसान मोर्चा राज्य समिति के मीडिया प्रभारी शशिकांत ने पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा को किसान-मजदूर विरोधी कहा। हिन्दुस्तान के चुनावी इतिहास में पहली बार जनता किसी पार्टी को सजा देगी। सजा भाजपा के उन अनगिनत दोषों के लिए सजा देगी, जो नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना बदइंतजामी के समय किए, सरकार आम जन को मौत के मुँह में धकेलने और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ने की दोषी है। जनता किसानों के 13 महीने के संघर्ष के बाद सरकार अपने वायदे मुकर गई। न एमएसपी की कानूनी गारंटी पर समिति बनाई, 750 शहीद किसानों के आश्रितों को नहीं मुआवजा दिया और न ही किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए।
उन्होंने आम जनता से हिजाब पर नहीं, बैंक घोटाले के हिसाब किताब सरकार से बात करें। ये हिन्दू-मुस्लिम, चीन-पाकिस्तान में उलझाने की कोशिश करेंगे। लेकिन काका की नगरी, योगी बाबा के नफरती जाल नहीं फसेंगी। हमें फ्री राशन नहीं, रोजगार चाहिए। 5 किलो राशन के बदले, किसानों का 5 क्विंटल खा गए छुट्टा पशु।
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि लखीमपुर में चार किसानों के साथ पत्रकार की हत्या की दोषी है भाजपा। किसानों मंत्री अजय मिश्र टेनी को हटाना तो दूर हत्या के दोषी बेटे आशीष की जमानत इस सरकार के हिटलरशाही का प्रमाण है। उन्होंने हाथरस के मतदाताओं से भाजपा को वोट की चोट देने की अपील की।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के देवेन्द्र राना ने छुट्टा पशुओं के कारण तबाही पर सरकार को घेरा। रात-रात भर किसान लठ्ठ लेकर अपने खेतों की पांच साल से चौकीदारी कर रहा है।
प्रेस वार्ता में किसान सभा के इदरीश ने आ़रंभिक ़वक्तव्य रखते हुए मिशन यूपी को देश किसानों का जीवन-मरण का विषय बताया। प्रेस वार्ता में इनके अलावा किसान सभा के एस एस वर्मा, भाकियू के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, तहसील अध्यक्ष रूद्र सिंह उपस्थित रहे।
Comments