हाथरस। गुड फ्राइडे के तीसरे दिन पड़ने वाले ईस्टर पर्व को ईसाई समुदाय के लोगों ने आज रविवार को हर्षोल्लास से मनाया। शहर के सेंट मार्क चर्च में प्रार्थना सभा हुई। प्रभु यीशु को मिस्सा चढ़ाया गया और उसका प्रसाद सभी में वितरित किया गया। आज दिनभर ईसाई समुदाय के लोगों ने पाप पर पुण्य की विजय की मान्यता के साथ खुशियां मनाईं।
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च पास्टर व डायसिस ऑफ आगरा डीन संतोष पांडे द्वारा बताया गया कि प्रभु यीशु मसीह के पुन: जीवित होने की याद में ईस्टर पर्व मनाया जाता है। हमें प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। बाइबल में वर्णित वचन के अनुसार यीशु ने कहा है कि तुम जीवितों को मरे हुओ में क्यों ढूंढते हो? वह यहां नहीं, परंतु जी उठा हैं। इसी वचन के विश्वास के आधार पर यह पर्व सारे संसार में मनाया जाता है।
आगे पास्टर द्वारा बताया गया की प्रभु यीशु ने हमारे पापाें को हराने के लिए मौत को अपनाया था। बलिदान दिवस अर्थात गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईस्टर के दिन यीशु जीवित हो उठे थे। ईस्टर पर्व पर ईसाई धर्मावलंबियों ने गिरजाघर में प्रार्थना सभा, अंतर भजन, महिमा गान आदि आयोजनों में प्रतिभाग किया। प्रार्थना सभा कर बाद प्रभु को मिस्सा (प्रसाद) चढ़ाया गया। माना जाता है कि यीशु ने क्रूस पर चढ़ने से पहले जो भोजन किया था, उसे मिस्सा स्वरूप चढ़ाया जाता है। इसके बाद मिस्सा को सभी के बीच प्रसाद रूप में वितरित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि बांटा जाने वाला मिस्सा सीधे प्रभु यीशु बांटते हैं। चर्च के फादर संतोष ने कहा कि पाप पर पुण्य की विजय के रूप में ईस्टर का पर्व मनाया जाता है।
ईस्टर पर्व पर चर्च में ईस्टर की खुशियां मनाते हुए मसीह समाज के लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां दीं और चर्च और घरों में प्रभु यीशु की आराधना हुई।
इस मौक़े पर श्लेक चंद, सुधा सिंह मसीह, रोबट मसीह, राहुल शैख़, विनोद दिलसुख, डेविड मसीह, अजय राज, हिमानी राज, राजकुमार, एडविन, मोनिका, मोंटू, रमेश मसीह, अनुरोध, मुन्नलाल, जिथंस, प्रेमरोज, विनय काका, पिंकू, शेखर मसीह आदि लोग मौजूद रहे |
Comments