हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान नेे सुरेन्द्र लाइब्रेरी हाथरस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ता प्रज्ञा निर्देश रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश चन्द्र उपाध्याय रहे जिन्होंने होली पर बहुत सुन्दर पद्य प्रस्तुति दी। इस समारोह में मातृ शक्ति का विशेष सम्मान व सराहना की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष रिंकी चाॅंदगोठिया ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की पहल नारी को समाज में पुरूष के समान कद दिलाती है। कार्यक्रम का संचालन आदर्श दीक्षित ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया। संस्था द्वारा किये गये सामाजिक कार्य जैसे कन्याओं की शादी, कपड़ों का वितरण, पुस्तकालयों का निर्माण, कोविड में ”मे आई हैल्प यू“ जैसे ऑनलाइन मंच का लोगों ने दिल से स्वागत किया। संस्था की ओर से प्रथम "सुरेन्द्र शर्मा सम्मान” समाज सेवी महेन्द्र लाम्बा जी को दिया गया। डाॅ० डाॅली अग्रवाल ने दादर राग पर संगीतमय प्रस्तुति दी जिसको श्रोताओं ने खूब सराहा। इस होली मिलन समारोह में सोसायटी के संस्थापक दीपक शर्मा, अध्यक्ष सौरभ जैन(रानू) कोषाध्यक्ष महेंद्र लांवा, महामन्त्री जनप्रिय उपाध्याय,प्रदेशाध्यक्ष शुभम गर्ग ,आदर्श दीक्षित, मनीष चांदगोठिया,शुभम वर्मा,जीतू जैन,अर्चना शर्मा, नेहा जैन (लवी), नंदिनी जैन आदि लोग मौजूद रहे।
Comments