हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कि पुण्यतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी हरि शंकर वर्मा की अध्यक्षता में एवं राधेश्याम अग्निहोत्री पूर्व प्रधानाचार्य के संचालन में मनाई गई। कार्यक्रम में काव्य एवं विचारों के माध्यम से नेहरू जी को नमन किया गया सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पंडित नेहरू जी के सभी चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया आशु कवि अनिल बोहरे ने कहा चाचा नेहरू कांग्रेस का मुख्य दर्पण है पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पण है कवि रोशन लाल वर्मा ने कहा पंडित नेहरू देश का नाम रोशन कर गए शांतिदूत भारत विश्व में नाम धर गए कवि दीपक रफी ने सुनाया करती है फरियाद यह धरती कई हजारों साल तब जाकर पैदा होता है एक जवाहरलाल।
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पंडित अविनाश चंद्र पचौरी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी अमृत सिंह पूनिया ने कहा कि आज देश को जवाहर जैसे लाल की जरूरत है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण प्रसाद पिप्पल ने कहा कि पूरे विश्व में भारत की धाक जमाने का काम किसी ने किया तो पंडित नेहरू ने किया और आज ऐसे देशभक्त को पूरा देश नमन करता है
अंत में जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा पंडित नेहरू देश के सच्चे नायक थे जिन्होंने शाही विलासताओ को छोड़कर देश को अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपने जीवन काल में 3259 दिन जेल की यातनाएं सही कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य गिर्राज सिंह गहलोत नवल नरूला विष्णु कुमार संतोष उपाध्याय कालीचरण बघेल साहिल राकेश कुमार कपिल नरूला पन्नालाल आदि मौजूद थे।
Comments