हाथरस। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष मृदुला कुमार के आदेशानुसार आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर विकासखंड सादाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह द्वारा प्राधिकरण के मूल उद्देश्य कार्य और व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया । राष्ट्रीय लोक अदालत के अतिरिक्त जनपद में संचालित स्थाई लोक अदालत के महत्व को ग्रामवासियों और बच्चों को बताया। गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक परामर्श हेतु अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने और लोक अदालत में शीघ्र निस्तारण की व्यवस्था के बारे में बताया गया। आपसी समझौते के आधार पर वादों के निपटारे के बारे में बताया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद व किशोर न्याय बोर्ड के न्यायाधीश डा.लकी द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण और किशोर न्याय बोर्ड के कार्य और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया बाल एवं किशोरों के अधिकारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए न्यायपालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद योगेश जैन द्वारा न्याय और समाज के आपसी संबंध और बच्चों के जीवन में कानून के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों एवं किशोरों में कानून की समझ विकसित करने हेतु कहा। रविकांत अग्रवाल चेयरमैन सादाबाद, भुवनेश चौधरी खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद पोप सिंह प्रधान प्रतिनिधि ग्राम मीरपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सरस्वती माता के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। उसके बाद विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त सचिव चेतना सिंह ने उपस्थित जनता को विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों (हायर पर्चेज मामलों) के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, हाथरस में दिनांक 03.07.2022 को प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने उपस्थित जन से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी का आरबीट्रेशन से सम्बन्ध में वाद विचाराधीन है तो वह सम्बन्धित न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने वाद का निस्तारण कराकर, विशेष लोक अदालत का लाभ उठा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथियों के अलावा तिलक सिंह प्रधान प्रतिनिधि कुपा कला सादाबाद, रणधीर सिंह, ए.आर.पी, हरिओम चौधरी अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ दिनेश सिकरवार सुनील यादव संजीव चौधरी राहुल देव चैधरी ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक संघ अमित चौधरी, गोविंद रावत ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, महावीर सिंह महावीर सिंह नोडल शिक्षक संकुल सचिन उपाध्याय शिक्षक संकुल वर्षा राना शिक्षक संकुल राजकुमार शिक्षक संकुल, विशन तिवारी, हेमंत कुमार, प्रधान अध्यापक अमरीश अग्रवाल चारुल गर्ग,मोनू बंसल ,शिवानी उपाध्याय, कुसुमलता ,निशू चौधरी नीतू चौधरी, मंजू सिंह, पवन अग्रवाल आलू वाले ,मुन्ना जयसवाल दस्तावेज लेखक, पंडित योगेश शरण शर्मा उदयवीर, संदीप पाठक न्यायालय सादाबाद स्टाफ, एवं समस्त ग्रामवासी मीरपुर, उपस्थित रहे शिविर का संचालन पंडित योगेश शरण शर्मा अध्यापक के द्वारा किया गया।
Comments